राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह पर विद्याार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, क्विज प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
कल रिजर्व पुलिस लाईन चूरू में पुलिसकर्मियों को दिये जायेंगे सेवा चिन्ह
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस (16 अप्रेल 2026) के उपलक्ष्य में जिलास्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस कम में आज जिलास्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया व प्रश्नों का उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें जिलेभर से विद्यार्थी प्रतियोगिता में बैठे।
जिसमें निम्नानुसार प्रथम, द्वितीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों का विवरण निम्नानुसार है। प्रथम स्थानः किश पुत्र देशराज सिंह एमजीजीएस सैकण्डरी स्कूल सादुलपुर द्वितीय स्थान :- 1. तनवीर पुत्री नदीम राजकीय सर्वहितकारिणी बालिका उ. मा. विद्यालय (पुत्री पाठशाला) चूरू 2. योगेश प्रजापत पुत्र रूपाराम प्रजापत राउमावि सवाईबडी सरदारशहर जिला चूरू 3. प्रिया जांगिड़ पुत्री सुनील जांगिड़ गोपीराम गोयनका राउमावि चूरू 4. लक्ष्य सैनी पुत्र विजय कुमार सैनी गोपाराम गोयनका राउमावि चूरू सात्वना पुरस्कार :-1. शिवम पुत्र नरेश राउमावि गुलपुरा राजगढ 2. भारती पुत्री दले सिंह राउमावि गुलपुरा राजगढ 3. अवनी सैनी पुत्री विजय कुमार सैनी गोपीराम गोयनका राउमावि चूरू 4. दीक्षा भारद्वाज पुत्री भवानीशंकर गौड़ पुत्री पाठशाला चूरू 5. नन्दिनी पलवाड़िया पुत्री रतनलाल पीएम श्री कन्नोई राबाउमावि सुजानगढ विजेता प्रतिभागियों को नगद राशि, मोमेंटो, प्रमाण-पत्र व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त सभी प्रतिभागी 17 अप्रेल 2026 को संभागस्तर पर बीकानेर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक ने उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में ज्ञानवर्धन, प्रतिस्पर्धा की भावना तथा आत्मविश्वास को बढाती हैं। कार्यक्रम के अन्त में सभी प्रतिभागियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई। इस प्रकार राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर रिजर्व पुलिस लाईन चूरू में पुलिस-पब्लिक के वॉलिबॉल मैच का आयोजन किया जा रहा है तथा सायंकालिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। कल 16. अप्रैल.2026 को रिजर्व पुलिस लाईन चूरू में परेड व सेवा चिन्ह वितरण का आयोजन किया जायेगा। तत्पश्चात रक्तदान एवं पौधरोपण का आयोजन किया जायेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2106323


