सालासर बालाजी मंदिर वीडियो वायरल होने के बाद सौंपा ज्ञापन:भगत सिंह फोर्स ने की मंदिर को देवस्थान विभाग में शामिल करने की मांग
सालासर बालाजी मंदिर वीडियो वायरल होने के बाद सौंपा ज्ञापन:भगत सिंह फोर्स ने की मंदिर को देवस्थान विभाग में शामिल करने की मांग
सादुलपुर : सालासर बालाजी मंदिर में श्रद्धालुओं से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद अब भगत सिंह फोर्स ने मंदिर की प्रबंधन व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। इस संबंध में अनूप पूनिया के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि यह घटना हरियाणा के हिसार से आए यात्रियों के साथ हुई। बाउंसरों पर मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप है। ऐसी घटनाओं से न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि पूरे राजस्थान की छवि प्रभावित होती है। भगत सिंह फोर्स ने सालासर बालाजी मंदिर को राज्य के देवस्थान विभाग में शामिल करने की मांग की है।
भगत सिंह फोर्स ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में जल्द उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो तहसील स्तर पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
ठोस कदम उठाने की मांग
ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में मोहन लाल झाड़सर, सतवीर खेमाना, कीलल्का डोकवा, समुद्र ददरेवा, राजवीर नाई, मुकेश बेनीवाल और मूंदीकरण सिंह फगेड़िया सहित अन्य लोग शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2209590


