[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनगढ़ स्टेशन रोड पर मृत मिला व्यक्ति:पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया, परिजनों को सूचना दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

रतनगढ़ स्टेशन रोड पर मृत मिला व्यक्ति:पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया, परिजनों को सूचना दी

रतनगढ़ स्टेशन रोड पर मृत मिला व्यक्ति:पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया, परिजनों को सूचना दी

रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ के स्टेशन रोड पर बुधवार को एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर रतनगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को राजकीय जालान अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। रतनगढ़ थाना के एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि स्टेशन रोड पर एक दुकान के आगे पट्टियों के ढांचे के नीचे एक व्यक्ति सो रहा है। जब आसपास के लोगों ने उसे जगाने का प्रयास किया, तो उसमें कोई हलचल नहीं हुई।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति की तलाशी ली। उसके पास मिले वोटर आईडी कार्ड से उसकी पहचान अलवर के बहरोड़ क्षेत्र के माजरी कला निवासी ललित शर्मा (लगभग 45 साल) के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। फिलहाल, पुलिस ने शव को गवर्नमेंट जालान अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है।

Related Articles