“बेरी के सरकारी स्कूल मे बोर्ड टॉपर विधार्थियो का ग्रामीणों द्वारा सम्मान”
"बेरी के सरकारी स्कूल मे बोर्ड टॉपर विधार्थियो का ग्रामीणों द्वारा सम्मान"
बेरी के सरकारी स्कूल में बोर्ड टॉपर विद्यार्थियों का सम्मान
बेरी : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बेरी में बुधवार को बोर्ड टॉपर विद्यार्थियों का ग्रामीणों, भामाशाहों और विद्यालय परिवार द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की।
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि सुखराम सारसर ने टॉपर विद्यार्थियों को मोमेंटो, उपहार और मिठाई देकर सम्मानित किया। वहीं जगदीश प्रसाद महावीर प्रसाद तिवाड़ी परिवार की ओर से दिनेश तिवाड़ी ने विद्यार्थियों को नकद राशि देकर प्रोत्साहित किया।
विद्यालय का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहने पर ग्रामीणों और अतिथियों ने प्रधानाचार्य मोहन रेवाड़ व स्टाफ की सराहना करते हुए बधाई दी। साथ ही विद्यालय विकास के लिए ग्रामीणों ने आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। सुखराम सारसर ने विद्यालय स्टाफ को भी उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान नव प्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक कर स्वागत किया गया। मंच संचालन किसान नेता विजेंद्र सिंह काजला एवं शिक्षक हरलाल सिंह ने किया।
इस मौके पर बनवारी लाल जांगिड़, सुखदेव दीक्षित, करणी राम पूनिया, मदन सिंह, भंवर सिंह शेखावत, कृष्ण कुमार जांगिड़, संतोष खेदड़, मनोज भास्कर, गिरधारी सिंह चौहान, भंवर सिंह जोधा, पुरणमल परिहार, घनश्याम दीक्षित, शीशराम महण, मोहन जीनागल, शेर सिंह शेखावत, श्रवण शर्मा, रामकरण खेदड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अंत में प्रधानाचार्य मोहन रेवाड़ ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की विभिन्न समस्याओं से भी ग्रामीणों को अवगत कराया।
ये रहे बोर्ड टॉपर विद्यार्थी:
कविता, शहजाद, अंकिता मूंड, नंदिनी, सीमा कंवर, त्रिशा, अर्पिता, मधु महण, गुंजन कंवर, दीप्तिका, हीना, राधिका कंवर और ममता।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2210083


