कांग्रेस सांसद कार्यालय पर अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई, संगोष्ठी में रखे गए विचार
कांग्रेस सांसद कार्यालय पर अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई, संगोष्ठी में रखे गए विचार
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : मान नगर स्थित कांग्रेस सांसद कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके जीवन एवं विचारों पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में झुंझुनूं सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने डॉ. अंबेडकर के संघर्षमय जीवन, सामाजिक न्याय के प्रति उनके योगदान एवं संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता, भाईचारा और न्याय स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से अंबेडकर की शिक्षा और विचारधारा को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष खलील बुड़ाना के मार्गदर्शन में किया गया, जबकि गिडानिया ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह महला और झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष अजमत के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
संगोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के सामाजिक समरसता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है, जिससे आज की पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन तयब अली, पूर्व जिला प्रमुख एडवोकेट मदन सिंह गिल, शिक्षाविद् कुरडाराम धींवा, जगदीश सिहाग, कर्मवीर कुलहरि, राकेश झाझड़िया, अमर सिंह रेपसवाल, धर्मपाल सिंह, रघुवीर सिंह, राकेश कुमार, शुभम, नवीन, विजय सिंह, विपिन, साहिल, युवराज चौधरी, अमित कुमार, प्रेम कसवा, पंकज देग, सलीम कबाड़ी, मनोज कुलहरि, रिजवान खान, राहुल जाखड़, सलीम चौहान, खलील चेजारा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील झाझड़िया, आदिल कबाड़ी, दयानंद सैनी, जयपाल जांगिड़, शुशांक चौधरी, मोहम्मद यूसुफ, सुरेश बुडानिया, पार्षद प्रतिनिधि जुबेर सैयद, मंडल अध्यक्ष मुमताज अली, यूनुस रहमानी, अदनान, उमर कुरेशी, विजय सिंह लाखलान सहित अनेक गणमान्य लोग एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन बाबा साहेब के आदर्शों को जीवन में अपनाने और समाज में समानता व न्याय स्थापित करने के संकल्प के साथ किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2096414


