अंबेडकर जयंती पर भाजपा ने प्रदर्शनी लगाकर की संगोष्ठी
अंबेडकर जयंती पर भाजपा ने प्रदर्शनी लगाकर की संगोष्ठी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर रीको स्थित भाजपा जिला कार्यालय में सम्मान अभियान 2026 के तहत सचित्र प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी ने की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जयपुर जिलाप्रमुख रमा चौपड़ा ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और उसका अवलोकन किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने सभी समाजों और वर्गों को सम्मान देने का कार्य किया तथा छुआछूत और भेदभाव जैसी कुरीतियों के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने में बाबा साहेब का योगदान अहम रहा, जिसके परिणामस्वरूप आज महिलाएं विभिन्न पदों पर कार्य कर रही हैं।
अपने उद्बोधन में हर्षिनी कुलहरी ने कहा कि बाबा साहेब का मूल मंत्र था कि हर व्यक्ति शिक्षित हो। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पंच तीर्थ की स्थापना कर बाबा साहेब को सच्चा सम्मान दिया है और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़, पूर्व विधायक रणवीर सिंह गुढ़ा एवं एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया सहित कई जनप्रतिनिधि मंचासीन रहे। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र भाटिया ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री दलीप सैनी, उपाध्यक्ष सुनील लांबा, अजय चाहर, महावीर ढाका, मंत्री मंजू सैनी, निखिल शर्मा, डॉ. सुमन नेमीवाल, प्रवक्ता शेर सिंह निर्बाण, शहर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, प्रवक्ता संजय मोरवाल, जे.पी. चौधरी, सोशल मीडिया जिला संयोजक चंद्रप्रकाश शुक्ला, एससी मोर्चा जिला संयोजक पवन मेघवाल, मुरलीमनोहर शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज श्योराण, एससी मोर्चा शहर अध्यक्ष हरीश गोयल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2096414


