[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉ. अंबेडकर जयंती पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंडावाराजस्थानराज्य

डॉ. अंबेडकर जयंती पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

डॉ. अंबेडकर जयंती पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

मंडावा : भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में संकट मोचन बालाजी धाम के पास स्थित स्कूल के शिवजी मंदिर परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन गांव के अशोक जांगिड़ और पवन कालेर के नेतृत्व में किया गया।

शिविर में रक्तदाताओं को आयोजकों द्वारा हेलमेट देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान समस्त ग्रामवासियों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जीवन रक्षा ब्लड सेंटर की टीम द्वारा कुल 42 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो समाज सेवा और मानवता के प्रति जागरूकता का परिचायक है।

यूनिट प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि रक्तदान से शरीर स्वस्थ रहता है, नए रक्त कणों का निर्माण होता है, हृदय रोग की संभावना कम होती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। शिविर में गांव की बेटियां वंशिका कालेर और दीप्ति कालेर (सगी बहनें) ने भी रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर विजेंद्र मेघवाल (वाहिदपुरा) की टीम, अनुराग मेघवाल, सीएचओ विजय रॉयल, सुखराम रॉयल सहित कई लोगों ने रक्तदान किया। गांव के बुजुर्ग फूलचंद जांगिड़, किशोर सिंह शेखावत, सुभाष झाझड़िया, ओमप्रकाश, कमलेश गोदारा, विनोद सिंह शेखावत, मुकेश हुड्डा, अनिल हुड्डा, सतीश बुगालिया, रमेश बिशु, अंकित हुड्डा सहित अनेक ग्रामीणों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण प्रेमी संजय शर्मा ने कहा कि महान व्यक्तियों के सम्मान में किया गया रक्तदान जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित होता है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक रक्तदान करने और दूसरों को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

Related Articles