[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इस्लामपुर में अंबेडकर जयंती पर किया समाज की 60 प्रतिभाओं का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इस्लामपुर में अंबेडकर जयंती पर किया समाज की 60 प्रतिभाओं का सम्मान

इस्लामपुर में अंबेडकर जयंती पर किया समाज की 60 प्रतिभाओं का सम्मान

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : कस्बे के अंबेडकर चौक में मंगलवार को संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। अतिथियों की ओर से सर्वप्रथम बाबा अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। समारोह में अतिथियों की ओर से बाबा भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

वक्ताओं ने श्रोताओं को उनके पदचिन्हों पर चलने की बात कही। उन्होंने कहा कि बाबा अंबेडकर ने आमजन को अंधेरे से निकालकर प्रकाश व रोशनी की किरण दिखाई। अंबेडकर ने हमें गुलामी की जंजीरों को तोड़कर आजादी का रास्ता दिखाया जिसे हम आजीवन भूला नहीं सकते। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली 60 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

डॉ. बीआर अंबेडकर विचार मंच इस्लामपुर की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं, समाजसेवी और राजकीय सेवा में चायनित होने वाले युवाओं को प्रतीक चिन्ह व बाबा साहब का फोटो भेंटकर उनका सम्मान किया और अन्य युवाओं को भी उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन शैलेश लोहराण ने किया।

Related Articles