[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चुरू रकमा संगठन की जिला स्तरीय बैठक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चुरू रकमा संगठन की जिला स्तरीय बैठक

चुरू रकमा संगठन की जिला स्तरीय बैठक

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर राज. अधिकारी कर्मचारी माइनोरिटी एसोसिएशन (रकमा) के जिला अध्यक्ष मोहम्मद नियाज खान ने बताया कि संघ के प्रांत के आह्वान पर सभी ब्लॉक पर कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन दिया गया ।चुरू जिला कार्यकारिणी की जिला स्तरीय बैठक नव ज्ञान ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल उस्मानाबाद कोलोनी चुरू में अल्पसंख्यक कर्मचारियों और अधिकारियों की समस्याओ को लेकर रिटायर्ड एएसआई अस्त अली खान की अध्यक्षता में हुई।

प्रदेश कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ कादिर हुसैन ने रकमा संगठन के गठन से लेकर अब तक किए कामों के बारे में बताया। जिला प्रवक्ता मोहसिन खान ने नये सदस्य बनाने कि बात रखी। जिला कोषाध्यक्ष मोहम्मद वसीम अली भाटी ने कहा कि प्रतिभाशाली बच्चों को विश्वविद्यालय के परिणाम आने पर सितम्बर या अक्टूबर माह में सम्मानित किया जाना चाहिए। मोहम्मद जमील अहमद अध्यापक ने रकमा संगठन का भवन बनाने पर विचार करना चाहिए पर अपने विचार रखे। सेवा निवृत्त सब इंस्पेक्टर अस्त अली खान ने कहा कि मैं संगठन को समय दे सकता हूं।

इस बैठक में पुर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद रमजान खान ने कहा कि पिछले साल किए गए सम्मानित छात्र छात्राओं की ट्रेकिंग करनी चाहिए कि कोई किसी समस्या की वजह से बीच में पढाई से डिस्टर्ब तो नहीं हुआ है। शाकिर खान व.अ. ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अल्पसंख्यक समाज के युवाओं, बच्चों तक सरकार की योजनाओं की सही जानकारी नहीं मिल पाती हमें सरकारी योजनाओं और संगठन की तरफ से पढ़ने वाले विद्यार्थियों को समय समय पर सम्मानित करना चाहिए ताकि उनको आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सके। बैठक में दाऊद अली, मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक मोइनुद्दीन खान, व स्टेशन अधीक्षक आमीन खान डॉ, सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर बीएसएफ गुलाम मैनुद्दीन खां, मोहम्मद आरिफ मलिक, मोहम्मद खादिम खान अध्यापक सहित जिला कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे। आगामी बैठक मई महिने में नवांकुर उच्च माध्यमिक विद्यालय में रखने पर भी सहमति बनी थी।

Related Articles