[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम मंगलवार को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम मंगलवार को

डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम मंगलवार को

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार, 14 अप्रैल को सवेरे 09 बजे पुराने कलेक्ट्रेट स्थित डॉ अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

एसजेईडी डीडी नगेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार, 14 अप्रैल को जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ जिला एवं ब्लॉक स्तर पर डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह अंतर्गत संविधान प्रस्तावना का वाचन व संविधान शपथ सहित अन्य संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने आमजन से कार्यक्रम में अधिकाधिक भागीदारी की अपील की है।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी केन्द्र पर सवेरे 11 बजे वीसी के माध्यम से प्रसारण किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री शर्मा सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में नवनिर्मित राजकीय अम्बेडकर छात्रावास, जैतासर का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे।

Related Articles