[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

14 जून को दादा नवाब कायम खां के शहादत दिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

14 जून को दादा नवाब कायम खां के शहादत दिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

14 जून को दादा नवाब कायम खां के शहादत दिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : मौलाना अबुल कलाम आजाद एजुकेशन इंस्टीट्यूट, उस्मानाबाद कॉलोनी में रविवार को युवा कायमखानी वेलफेयर सोसायटी की बैठक अध्यक्ष रिजवान खान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 14 जून को दादा नवाब कायम खां के शहादत दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों तथा एजुकेशन इंस्टीट्यूट में रह रहे विद्यार्थियों की सुविधाओं और कोचिंग कक्षाएं शुरू करने पर चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 14 जून को ददरेवा स्थित निशान-ए-कायम पर आयोजित फातिहाखानी में सोसायटी के सदस्य शामिल होंगे। वहीं शाम को असर की नमाज के बाद मौलाना अबुल कलाम आजाद एजुकेशन इंस्टीट्यूट में दादा नवाब कायम खां की फातिहाखानी कर उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश की जाएगी।

सोसायटी ने कायमखानी इतिहास, 14 जून के ऐतिहासिक महत्व, ददरेवा और कायमखानी धरोहर से जुड़ी संक्षिप्त जानकारी का एक पुस्तिका स्वरूप संकलन तैयार करने का निर्णय भी लिया। इसकी जिम्मेदारी शमशेर भालू खान को सौंपी गई है। इसके अलावा चूरू तहसील से सेना में चयनित युवाओं का साफा व माला पहनाकर सम्मान करने का भी निर्णय लिया गया, जिसके लिए 7 जून को कार्यक्रम प्रस्तावित है।

बैठक में आजम अली खां, हबीब खां पुलिस, सत्तार खां पुलिस, रिजवान खां(सदर), मैनुदीन फतेहखानी(सचिव), इनायत खां मोयल(कोषाध्यक्ष), इलियास खां झारिया, अयूब खां पुलिस, इसफाक खां अध्यापक, आबिद खां मंसूर, अकबर शेर खां अध्यापक, शमशेर भालू खां, तुफेल खां, अरशद खां NGJ, हनीफ खां, सत्तार खां अध्यापक, आरिफ खां खांनजानी, इमरान दिलावर, फरयाद खां, डॉ गफ्फार खां, आरिफ खां पुलिस, गफ्फार खां राणासर अध्यापक, जावेद खां VDO, अयूब खां PHED, मोहसिन खां, विद्युत विभाग, अनवर हबीब खां, सद्दाम दिलावरखानी सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मैनुद्दीन खान ने किया तथा अंत में अध्यक्ष रिजवान खान ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles