सैन जयंती महोत्सव में मेहंदी का पेंटिंग प्रतियोगिता में 23 प्रतिभाओं ने लिया हिस्सा
सैन जयंती महोत्सव में मेहंदी का पेंटिंग प्रतियोगिता में 23 प्रतिभाओं ने लिया हिस्सा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर सैन जयंती महोत्सव के अंतर्गत सैन मंदिर में सोमवार दोपहर मेहन्दी व पेंटींग प्रतियोगिता हुईं। प्रतियोगिता में प्रतिभाओं ने अपने मन के रंग कागजों पर उकेरे। मेहन्दी व पेंटींग प्रतियोगिता को लेकर छोटे बच्चांे व समाज की युवतियाओं में काफी उत्साह देखा गया। दोपहर सवा बजे महिलाओं की ओर से कीर्तन किया गया।
चूरू सैन सेवा समिति अध्यक्ष जगदीष प्रसाद अजाड़ीवाल ने बताया कि चार दिवसीय सैन जयंती महोत्सव के तीसरे दिन सोमवार दोपहर मंदिर में मेहन्दी, पेंटींग व महिला की ओर से कीर्तन किया गया। अजाड़ीवाल ने बताया कि मेहन्दी प्रतियोगिता में सात और पेंटींग प्रतियोगिता में 16 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सोमवार रात सैन महाराज का जागरण होगा। जिसमें झुंझुनूं से संत ओमनाथ महाराज, दाउदसर से बालक नाथ, उदासर से दयानाथ, खुडेरा से जीतू सैन, भवानी सरसरिया व राजेष सैनी एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देंगे।
मंगलवार सुबह सवा नौ बजे सैन मंदिर से सैन महाराज की शोभायात्रा निकाली जायेगी। जो मंदिर से होते हुए पंचमुखी बालाजी मंदिर, मोचीवाड़ा, गढ़ चैराहा, सफेद घंटाघर, सुभाष चैक होते हुए वापिस सैन मंदिर पहुंचेगी। दोपहर सवा 12 बजे मंदिर प्रांगण में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जायेगा। दोपहर सवा एक बजे समाज के लोगों के लिए स्वरूचि भोज होगा। अध्यक्ष जगदीष प्रसाद अजाड़ीवाल ने बताया कि दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता सैन प्रीमियर लीग में सैन बाॅय की टीम ने रक्षक इलेवन को शिकस्त देकर विजेता बनी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2095181


