[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला स्टाम्प विक्रेता एवं लेखन संघ चुनाव: योगेश कटारिया निर्विरोध जिला सचिव चुने गए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला स्टाम्प विक्रेता एवं लेखन संघ चुनाव: योगेश कटारिया निर्विरोध जिला सचिव चुने गए

जिला स्टाम्प विक्रेता एवं लेखन संघ चुनाव: योगेश कटारिया निर्विरोध जिला सचिव चुने गए

झुंझुनूं : जिला स्टाम्प विक्रेता एवं लेखन संघ, झुंझुनूं के चुनाव को लेकर सोमवार को कोर्ट परिसर में नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। अंतिम समय तक अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने आवेदन प्रस्तुत किए। निर्वाचन अधिकारी जे.पी. स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद सनवर कुरैशी, रामावतार कुमावत और राजेश कुमार शर्मा के नामांकन प्राप्त हुए हैं।

वहीं अन्य पदों पर एक-एक आवेदन आने के कारण निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया। इसके तहत योगेश कटारिया को जिला सचिव, राजेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष तथा महेश शर्मा को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए मतदान 17 अप्रैल 2026 को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक कोर्ट परिसर, झुंझुनूं में आयोजित किया जाएगा।

Related Articles