बिसाऊ तहसीलदार कार्यलय में बिएलओ प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
बिसाऊ तहसीलदार कार्यलय में बिएलओ प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
बिसाऊ : आगामी नगर पालिका चुनाव 2026 हेतु राज्य निर्वाचन राजस्थान द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुसार नगर पालिका बिसाऊ के कुल 25 वार्डों की मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन एवं वार्ड में नियुक्त प्रगणकों का प्रशिक्षण शिविर 13 अप्रैल 2026 को तहसीलदार शेर सिंह राठौड की अध्यक्षता में तहसील सभागार बिसाऊ में आयोजित किया गया। जिसमें एसडीएम कार्यालय चुनाव शाखा से पधारे शशिकांत शर्मा एवं तहसील बिसाऊ चुनाव शाखा प्रभारी देवेंद्र सिंह ने समस्त प्रगणकों को समुचित प्रशिक्षण दिया। तहसीलदार शेर सिंह राठौड़ ने बताया कि नियुक्त समस्त प्रगणक वार्ड एवं वार्डों के निर्धारित मतदान केंद्रों पर 13 अप्रैल से उपस्थित रहेंगे । जहां वार्डो के मतदाता, मतदाता सूची का पठन कर जिनकी आयु 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है । वे अपना नाम मतदाता सुची में जुड़वा सकते हैं । इसके लिए 27 अप्रैल 2026 तक की समय सीमा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित की गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2095017


