खेतड़ीनगर में बैसाखी पर्व पर गूंजी गुरु वाणी:एकता का संदेश दिया, गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ भी किया
खेतड़ीनगर में बैसाखी पर्व पर गूंजी गुरु वाणी:एकता का संदेश दिया, गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ भी किया
खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर के केसीसी टाउनशिप स्थित गुरुद्वारे में सोमवार को बैसाखी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर केसीसी के कार्यपालक निदेशक जीडी गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
विशिष्ट अतिथियों में केसीसी महाप्रबंधक (खदान) पीडी बोहरा, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एस शिवदर्शी, मनीष गवाई, समाजसेवी हरीराम गुर्जर, रविंद्र फौजी, ऑफिसर्स एसोसिएशन अध्यक्ष सवाईसिंह सिराधना और केसीएमएस महामंत्री श्यामलाल सैनी शामिल थे।
एकजुटता का संदेश दिया
मुख्य अतिथि जीडी गुप्ता ने अपने संबोधन में बताया कि बैसाखी के दिन ही सिख समुदाय के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह ने सन् 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की थी। उन्होंने पंच प्यारों को अमृत पान करवाया था, जो विभिन्न जातियों से थे। गुरु गोविंद सिंह ने पंच प्यारों के माध्यम से समाज में ऊंच-नीच का भेदभाव समाप्त कर एकजुटता का संदेश दिया था।
जितेंद्र कत्याल और नरेंद्र सिंह ने भी बताया कि इसी दिन खालसा पंथ की नींव रखी गई थी। गुरु गोविंद सिंह ने सिखों को एक अलग पहचान देते हुए खालसा पंथ की स्थापना की थी। उनका उद्देश्य ऐसे आदर्श लोगों का निर्माण करना था जो भक्ति और शक्ति के संयोजन से परिपूर्ण हों।
गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया
इस दौरान विजेंद्र सिंह नारनौल के सानिध्य में कीर्तन जत्था के सदस्यों ने शब्द कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया। साथ ही गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ भी किया गया।
इस मौके पर एस गुहा, मयूख चटर्जी, भूपेश बंबोरिया, सुनील कटेवा, वीबी गुप्ता, जयंत सोनी, देवेंद्र वर्मा, महेंद्र सिंह, सोहनलाल मेहता, इंद्राज सिंह, सुखविंद्र सिंह गील और जग्गी सहित कई श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ के सामने माथा टेका और लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2094972

