लक्ष्मणगढ़ में दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार:देशी कट्टा और पिस्टल बरामद की, अलग-अलग जगह की कार्रवाई
लक्ष्मणगढ़ में दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार:देशी कट्टा और पिस्टल बरामद की, अलग-अलग जगह की कार्रवाई
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस ने मंगलवार को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक देशी पिस्टल और एक देशी कट्टा बरामद किया है।
डीएसपी दिलीप कुमार मीणा ने बताया- डीएसटी सीकर के कॉन्स्टेबल विकास कुमार से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए नरोदड़ा अंडरपास रेलवे पटरी के पास से भढ़ाड़र निवासी उमेश उर्फ पोलक (30) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई।
आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उमेश के खिलाफ लक्ष्मणगढ़ थाने में पहले भी एक आपराधिक मामला दर्ज है।
इसी क्रम में, दूसरी कार्रवाई में लक्ष्मणगढ़ थाना के कॉन्स्टेबल गणेश कुमार की सूचना पर नेशनल हाईवे-52 से खोरू जाने वाली सड़क पर खेड़ी ढूकिया निवासी राजेन्द्र उर्फ कालू (29) को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार, राजेन्द्र भी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। उसके खिलाफ भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। राजेन्द्र के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों से अवैध हथियारों के स्रोत, सप्लायरों और उनके संभावित साथियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस ये भी पता लगा रही है कि वे किस आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2185107


