लोन का झांसा देकर खुलवाते थे अकाउंट, 4 साइबर-ठग गिरफ्तार:बिना जानकारी यूज होता था बैंक अकाउंट, स्कॉर्पियो में घूमते थे आरोपी
लोन का झांसा देकर खुलवाते थे अकाउंट, 4 साइबर-ठग गिरफ्तार:बिना जानकारी यूज होता था बैंक अकाउंट, स्कॉर्पियो में घूमते थे आरोपी
सीकर : सीकर की सदर थाना पुलिस ने चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास से स्कॉर्पियो गाड़ी, 21 सिम कार्ड सहित कई सामान मिला है। पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
SHO इंद्राराज मरोड़िया ने बताया – 2 जून 2026 को पुलिस टीम को सूचना मिली कि चार साइबर ठग रुपए निकलवाने के लिए बाडलवास आए हुए हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां पर पुलिस को अशोक,संदीप,अतुल और विकास मिले। इनके पास स्कॉर्पियो गाड़ी थी। इनके पास से चार मोबाइल,21 सिम कार्ड,2 बैंक पासबुक और 3 एटीएम कार्ड मिले।
जब इनसे पूछताछ की गई तो सामने आया कि चारों अकाउंट किराए पर लेकर ऑनलाइन फ्रॉड अमाउंट का लेनदेन करने के लिए इन्हें काम में लेते हैं। वह सीकर और आसपास के एरिया के लोगों को लोन दिलवाने के नाम पर उनसे फोटो और आईडी लेकर बैंक में अकाउंट खुलवाते है।
एटीएम कार्ड सहित अन्य दस्तावेज अपने पास रख लेते हैं। लोगों के नाम पर ही सिम कार्ड लेते हैं। इसके बाद उनके बिना जानकारी के बैंक अकाउंट यूज में लेते हैं। कार्रवाई में हैड कांस्टेबल बाबूलाल, दुर्गाराम,कांस्टेबल खेमचंद, अनिल,ओम प्रकाश और रमेश शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2185103


