सीएमएचओ ने उदयपुरवाटी सीएचसी का निरीक्षण किया:स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए
सीएमएचओ ने उदयपुरवाटी सीएचसी का निरीक्षण किया:स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए
उदयपुरवाटी : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने सोमवार को उदयपुरवाटी के सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, व्यवस्थाओं और साफ-सफाई का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, सीएमएचओ ने दवा योजना और विभिन्न जांच योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को मरीजों को समय पर सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने और जांच सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।
डॉ. गुर्जर ने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना की प्रगति का भी आकलन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि योजना के तहत अधिक से अधिक पैकेज बुक किए जाएं और रिजेक्शन दर को कम किया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा मरीज इसका लाभ उठा सकें।
सीएमएचओ ने चिकित्सा स्टाफ को आमजन को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों से मिलकर सेवाओं के बारे में फीडबैक भी लिया। इस मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज सैनी, डॉ. अनिमेष गुप्ता, डॉ. गौरीशंकर और डॉ. विकास उपस्थित थे।
इसके अलावा, डॉ. गुर्जर ने सोमवार को उदयपुरवाटी स्थित बीसीएमओ कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं पर फीडबैक लिया और ब्लॉक स्तर पर सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2094972

