चिड़ावा में निर्माणाधीन मकान की मुंडेर ढही, मिस्त्री की मौत:परिवार में इकलौता कमाने वाला था, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
चिड़ावा में निर्माणाधीन मकान की मुंडेर ढही, मिस्त्री की मौत:परिवार में इकलौता कमाने वाला था, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
चिड़ावा : चिड़ावा शहर के एपीएस स्कूल के पास एक नई कॉलोनी में निर्माणाधीन भवन में हुए हादसे में मिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान दौलत राम के रूप में हुई है, जो पास के ही अड़ूका के निवासी थे। बता दे कि दौलत राम मकान की छत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक छत की मुंडेर ढह गई। मुंडेर गिरने से दौलत राम का संतुलन बिगड़ा और नीचे गिर गए । ईट गिरने से भी दौलत राम गंभीर घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्हें निजी एम्बुलेंस की मदद से चिड़ावा के राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम उप जिला अस्पताल में कराया जाएगा। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
परिवार का एकमात्र सहारा था
दौलत राम अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पांच बच्चे हैं। लोगों ने दौलत के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2094957

