[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सारी गांव में कुएं में गिरने से किसान की मौत:खेत में मोटर चलाते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सारी गांव में कुएं में गिरने से किसान की मौत:खेत में मोटर चलाते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा

सारी गांव में कुएं में गिरने से किसान की मौत:खेत में मोटर चलाते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा

चिड़ावा : चिड़ावा उपखंड के सारी गांव में एक किसान की कुएं में गिरने से मौत हो गई। यह घटना रात के समय हुई जब किसान खेत में मोटर चलाने गया था। मृतक की पहचान सारी निवासी रामसिंह के रूप में हुई है। रामसिंह रात में अपने खेत पर मोटर चलाने के लिए गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरा।

घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रामसिंह को कुएं से बाहर निकाला। उसे तुरंत राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुबह मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। इस संबंध में मृतक के पुत्र ने पुलिस को मर्ग रिपोर्ट दी है। रामसिंह के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है।

Related Articles