MLA जाखल ने चिराना सीएचसी का निरीक्षण किया:मोर्चरी व व्यवस्थाएं जांची, हाल ही में हुआ था पोस्टमार्टम विवाद
MLA जाखल ने चिराना सीएचसी का निरीक्षण किया:मोर्चरी व व्यवस्थाएं जांची, हाल ही में हुआ था पोस्टमार्टम विवाद
चिराना : चिराना में हाल ही में हुए पोस्टमार्टम विवाद के बाद नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल और झुंझुनूं के सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने सोमवार को चिराना सीएचसी का निरीक्षण किया। यह विवाद बागोरिया की ढाणी निवासी एक मृतक के पोस्टमार्टम को लेकर चिराना और परसरामपुरा सीएचसी के बीच उत्पन्न हुआ था, जिसके बाद उच्च अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया।
निरीक्षण के दौरान विधायक और सीएमएचओ ने सीएचसी की इमरजेंसी, डीडीसी, लैब और स्वास्थ्य मार्गदर्शक की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने बताया कि निरीक्षण में मोर्चरी के लिए जगह चिन्हित की गई है। फिलहाल, इसे अस्थाई रूप से चालू किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब बजट में सीएचसी भवन बनकर तैयार होगा, तब स्थाई मोर्चरी की व्यवस्था की जाएगी।
सीएमएचओ ने यह भी निर्देश दिए कि मरीजों को बाहर से जांचें करवाने के बजाय, उनके सैंपल लेकर नवलगढ़ के जिला अस्पताल से जांचें करवाई जाएं। चिराना सीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज कुमावत ने जानकारी दी कि वर्तमान में चिराना सीएचसी में चिकित्सक, फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन के पद रिक्त हैं।
इस अवसर पर डॉ. महेश कुमावत, जगमोहन सिंह शेखावत लोहार्गल, प्रभाती लाल सैनी, मनोज कल्याण, मनोहर लाल जांगिड़, गोवर्धन सिंह, शिशराम पहाडिला, कैलाश सैनी, रतन सिंह शेखावत, रामानंद सैनी, कुलदीप सिंह और मुरारीलाल शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2094957

