[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अन्नपूर्णा रसोई सील होने के बाद फिर शुरू:दूसरी संस्था को संचालन की जिम्मेदारी, जरूरतमंदों को राहत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

अन्नपूर्णा रसोई सील होने के बाद फिर शुरू:दूसरी संस्था को संचालन की जिम्मेदारी, जरूरतमंदों को राहत

अन्नपूर्णा रसोई सील होने के बाद फिर शुरू:दूसरी संस्था को संचालन की जिम्मेदारी, जरूरतमंदों को राहत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के अंबेडकर भवन में संचालित श्री अन्नपूर्णा रसोई में रविवार को नॉनवेज पकाए जाने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने रसोई को सील कर दिया था। अब जरूरतमंदों को भोजन व्यवस्था में हो रही परेशानी को देखते हुए रसोई का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है।

इस संबंध में नगर पालिका प्रशासन ने मंगलवार को जिला कलेक्टर को पत्र भेजकर वैकल्पिक व्यवस्था की स्वीकृति मांगी थी। इसके बाद आज नगर परिषद सीकर द्वारा भोजन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पालिका क्षेत्र में संचालित अन्य अन्नपूर्णा रसोई का संचालन कर रही संस्था श्यामपुरा ग्रामीण जन कल्याण एवं गो विकास समिति को नवीन संस्था के चयन तक संबंधित रसोई के संचालन की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

स्वीकृति मिलने के बाद बुधवार शाम को नगर पालिका के ईओ नवनीत कुमार ने नवीन रसोई संचालक को ताला खोलकर रसोई सौंप दी है। इससे अब अंबेडकर भवन स्थित श्री अन्नपूर्णा रसोई का संचालन पहले की तरह शुरू किया जाएगा। इससे नियमित रूप से भोजन प्राप्त करने वाले जरूरतमंद लाभार्थियों को राहत मिलेगी।

गौरतलब है कि रविवार को रसोई में नॉनवेज पकाए जाने की शिकायत सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए रसोई को सील कर दिया था। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर भी काफी चर्चा और नाराजगी देखने को मिली थी। अब नई संस्था के माध्यम से भोजन व्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने की तैयारी की जा रही है।

Related Articles