बीदासर में श्रीमद भागवत कथा का हुआ भव्य समापन
मनमोहन जी महाराज, पंकज जी महाराज, माधव जी महाराज के सानिध्य मे हुआ नगर में धार्मिक कार्यक्रम
बीदासर : राधा कृष्ण जी हवेली परिसर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ समापन हो गया। सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कथा श्रवण का लाभ उठाया। परम पूज्य स्वामी माधवजी महाराज (ऋषिकेश) के मुखारविंद से कथा का वाचन किया गया, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति और धर्म के महत्व का विस्तार से वर्णन किया गया।

कथा के दौरान लगातार अखड़ भजन-कीर्तन और संकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। समापन अवसर पर सुबह हवन का आयोजन किया गया, जिसमें यजमानों ने विधि-विधान से आहुति दी। इसके बाद प्रसादी का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन के तहत नित्य स्तुति प्रार्थना का आयोजन राधा कृष्ण हवेली मे स्वामी रामसुखदास महाराज की वाणी से प्रतिदिन मनमोहन महाराज, पंकज महाराज, माधव महाराज के सानिध्य में कर स्तुती प्रार्थना सम्पन्न की गई।

इस अवसर पर आयोजक समस्त कडवा परिवार बीदासर ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और संस्कारों का संचार होता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्षेत्रवासियों का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर आयोजन करता ईन्द्रदास मैना देवी, तुलसीदास स्वामी,पदमदास स्वामी,महावीरदास स्वामी, चंद्रप्रकाश मुरलीधर स्वामी,अशोक स्वामी ,दीनदयाल स्वामी ,बिहारीदास, रामचन्द्र स्वामी, मदन स्वामी सहित समस्त कड़वा परिवार व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091418


