सीवरेज व ड्रनेज परियोजना जन भागीदारी होगी सफल
सीवरेज व ड्रनेज परियोजना जन भागीदारी होगी सफल
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
रतनगढ़ : क्षेत्र के वार्ड नं. 44 के पण्डित पुर मोहल्ले में गोगामेड़ी प्रांगण में सामुदायिक बैठक आयोजित की गईl इस बैठक में आरयूआइडीपी जन सहभागिता इकाई के प्रवीण सिंह राठौड़ चल रही सीवरेज व ड्रनेज परियोजना में जन भागीदारी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कोई भी सरकारी परियोजना में जनता जनार्दन की भुमिका अवश्य होनी चाहिए जन समुदाय के साकारत्मक हस्तक्षेप से चल रही परियोजना कार्य में गुणवत्ता आती है l
वर्तमान में इन वार्डों में घरेलू सीवरेज कनेक्शन का कार्य चल रहा हैंl ये कनेक्शन आरयूआइडीपी की ओर नि.शुल्क किये जा रहे हैंl ये कार्य आरयूआइडीपी की ओर अधिकृत एलएन्डटी कम्पनी कर रही है l जिसमें शौचालय, स्नानघर व रसोई को जोड़ा जा रहा है l घर वाले को मात्र रसोई व स्नानघर में जाली लगानी है l जाली नहीं लगाने से सेम्पू के पाउच व अन्य ठोस वस्तु से सीवरेज लाईन अवरुद्ध हो सकती है l कनेक्शन के बाद नालियाँ सूखी व साफ रहेगी जिससे शहर में स्वच्छता के लिए बहेतर बदलाव आयेगा बिमारियों में कमी आयेगीl बैठक में बताया कि घर वाले स्वयं अपनी उपस्थित में गुणवत्ता पुर्वक कार्य कराए कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या हो तो सम्बंधित कर्मचारी को सुचित कर समस्या का समाधान कराएं l
बैठक में एलएन्डटी कम्पनी के इन्जीनियर मोहम्मद सोयब कुरेशी ने परियोजना की तकनीकी बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया की रसोई व स्नानघर में पी ट्रेप से पानी की सील बनी रहती जिससे किसी प्रकार की समस्या नहीं आती ओर परियोजना में अलग-अलग चैम्बर का महत्व बताया गया l बैठक में सोयब ने समुदाय की तरफ से आए सीवरेज सम्बंधित प्रशनो का उत्तर देकर शंकाओं का समाधान किया ओर बताया की कनेक्शन होने के बाद भी रखरखाव का कार्य कुछ सालों के लिए कम्पनी के पास रहेगा।
इस दोरान किसी प्रकार की समस्या हो तो टोल फ्री नम्बर सुचित करने से घर पर जेटिंग मशीन आयेगी ओर नि शुल्क ठीक करेगी l समुदाय से कार्य में सहयोग की अपील की गई ओर निवेदन किया गया की कोई भी घर कनेक्शन से वंचित न रहे l बैठक में रामधन महर्षि, पवन तिवाड़ी, मेघराज स्वामी, दुर्गादत्त माली, महेश इन्दोरिया, डाँ ओमजी शर्मा, इन्द्र सैनी ,प्रशा राम धर्ड सहित काफी संख्या में मोहल्ले वाले उपस्थित रहे बैठक का संचालन छोटू सैनी ने किया l
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091415


