[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीदासर में सफाई व्यवस्था चरमराई, आमजन परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

बीदासर में सफाई व्यवस्था चरमराई, आमजन परेशान

बीदासर में सफाई व्यवस्था चरमराई, आमजन परेशान

बीदासर : नगरपालिका क्षेत्र में लंबे समय से अनेकों स्थानों पर नियमित सफाई नहीं होने के कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के विभिन्न वार्डों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जिससे बदबू फैल रही है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों ने जनमानस शेखावाटी न्यूज के संवावदाता को बताया की नगर मे कई दिनों से सफाई कर्मी इलाके में नहीं पहुंचे हैं, जिसके चलते सड़कों और गलियों में गंदगी का अंबार लग गया है।

नालियों की सफाई नहीं होने से जलभराव की स्थिति बन रही है,जिससे मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। लोगों ने बताया कि इस संबंध में कई बार नगरपालिका प्रशासन को अवगत करवाया जा चुका है,लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है क्षेत्रवासियों ने जल्द से जल्द नियमित सफाई व्यवस्था बहाल करने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। वहीं नगर के जागरूक नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

वही नागरिको का कहना है की हर दिन बार बार सफाईकर्मियों को कहने से नागरिकों को खुद को हर दिन एक ही बात बोलने के लिए शर्मिन्दा होना पड रहा है अब देखना यह होगा की बीदासर क्षेत्र में सफाई को लेकर किस प्रकार की कार्यवाही होती है और आमजन का कब तक सफाई को लेकर स्थाई समाधान होता है

Related Articles