बीदासर में विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण, 10 कर्मचारी अनुपस्थित मिले
बीदासर में विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण, 10 कर्मचारी अनुपस्थित मिले
बीदासर : जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार शुक्रवार को उपखंड अधिकारी अमीलाल यादव द्वारा बीदासर क्षेत्र के विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तहसील कार्यालय, उपकोष कार्यालय, पंचायत समिति,पशु चिकित्सालय, डीआईटी कार्यालय, सांख्यिकी कार्यालय, कृषि विभाग, खंड मुख्य चिकित्सा कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित पीएचसी मणोत सिटी अस्पताल व विद्युत विभाग कार्यालय का जायजा लिया गया।
इसी क्रम में तहसीलदार अमर सिंह द्वारा नगरपालिका, सार्वजनिक निर्माण विभाग (सां.नि.वि.), सीओपीसी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान कुल 10 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091412


