अजमेर उत्तर के प्रभारी बने रणजीत चंदेलिया
‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत मिली जिम्मेदारी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत बगड़ निवासी रणजीत चंदेलिया को अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पर चंदेलिया ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने और अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र में संगठन को सशक्त बनाना और आमजन तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाना रहेगा। इस नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091498


