[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दिव्यांग ईद स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित, गले मिलकर बांटी खुशियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दिव्यांग ईद स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित, गले मिलकर बांटी खुशियां

दिव्यांग ईद स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित, गले मिलकर बांटी खुशियां

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान के तत्वावधान में 10 अप्रैल को शहीद करनी राम रामदेव पार्क, कोर्ट सर्किल में “दिव्यांग ईद स्नेह मिलन” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से पहुंचे सैकड़ों दिव्यांगजनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर मो. उमर कुरैसी, हरिराम महण, मनवर दीवान, लॉयन शिवकुमार जांगिड़, पेंटर अब्दुल रहमान, विजयगोपाल मोडसरा तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से डॉ. पवन पुनिया अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं के फॉर्म भरवाए गए और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। संस्थान के प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार सिरोवा, कोषाध्यक्ष बाबूलाल कुमावत सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। संस्थान द्वारा दिव्यांगजनों के सामाजिक समावेश और अधिकारों के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles