पलसाना पंचायत समिति में नई VDO ने संभाला कार्यभार:सुनीता कुमावत का ग्रामीणों ने किया स्वागत
पलसाना पंचायत समिति में नई VDO ने संभाला कार्यभार:सुनीता कुमावत का ग्रामीणों ने किया स्वागत
पलसाना : पलसाना पंचायत समिति में नवपदस्थ विकास अधिकारी (VDO) सुनीता कुमावत का पदभार ग्रहण करने पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पंचायत समिति के कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने उनका अभिनंदन किया। उन्हें बाबा श्याम और सालासर बालाजी का छायाचित्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सुनीता कुमावत को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पंचायत समिति क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। वक्ताओं ने ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन को अधिकतम लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर सुनीता कुमावत ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगी। कुमावत ने यह भी बताया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।इस कार्यक्रम में राजेश कुमावत, गणेश कुमावत, हर्ष शर्मा और लोकेश कुमावत सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091975


