[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खोरू में सड़क मरम्मत पर ग्रामीणों का विरोध:घटिया सामग्री के उपयोग के आरोप लगाए, बोले- हाथ से ही उखड़ रही सड़क


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

खोरू में सड़क मरम्मत पर ग्रामीणों का विरोध:घटिया सामग्री के उपयोग के आरोप लगाए, बोले- हाथ से ही उखड़ रही सड़क

खोरू में सड़क मरम्मत पर ग्रामीणों का विरोध:घटिया सामग्री के उपयोग के आरोप लगाए, बोले- हाथ से ही उखड़ रही सड़क

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ उपखंड के निकट खोरू गांव में सड़क मरम्मत कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों में सड़क के क्षतिग्रस्त होने के बाद शुरू हुए रिपेयरिंग कार्य को लेकर नाराजगी थी।

गांव के युवा महेंद्र कुमार ने बताया कि 3.6 किलोमीटर लंबी यह सड़क लगभग तीन साल पहले पांच साल की गारंटी के साथ बनाई गई थी। यह सड़क लक्ष्मणगढ़ से खोरू, खुड़ी होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के माध्यम से सीकर को जोड़ती है। हालांकि, सड़क ढाई साल में ही खराब हो गई।

शिकायत के बाद अब मरम्मत कार्य शुरू किया गया है, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क के किनारों पर जमी मिट्टी तक नहीं हटाई गई है। इससे कई जगह रास्ता संकरा हो गया है और आवागमन में परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि मरम्मत कार्य में घटिया स्तर की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। उनका कहना है कि यह सामग्री हाथ से ही उखड़ रही है, जिससे सड़क के दोबारा खराब होने की आशंका है, खासकर भारी वाहनों की आवाजाही और बारिश के मौसम में।

ग्रामीण रमेश सूंडा ने बताया कि सड़क निर्माण के तीन साल बाद भी किनारे पर साइन बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के सहायक अभियंता (AEN) अमित कुमार मौके पर पहुंचे।

एईएन अमित कुमार ने स्थिति का जायजा लिया और ठेकेदार को कार्य में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मरम्मत कार्य 4-5 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा और जल्द ही साइन बोर्ड भी लगा दिए जाएंगे।

इस विरोध प्रदर्शन में सुरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, गुलाब सिंह, राजेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, विकास कुमार, नरेंद्र कुमार, बनवारी लाल, राजकुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles