भोपतपुरा में ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूटी को टक्कर मारी:दो युवक गंभीर घायल, NH-52 पर हुआ हाजसा; जयपुर रेफर
भोपतपुरा में ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूटी को टक्कर मारी:दो युवक गंभीर घायल, NH-52 पर हुआ हाजसा; जयपुर रेफर
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
रींगस : पुलिस थाना क्षेत्र के एनएच 52 पर स्थित भोपतपुरा गांव के पास शुक्रवार शाम को एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली और स्कूटी की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है।
पुलिस ने बताया कि स्कूटी पर सवार गणपत राम ढेनवाल (पुत्र हिरालाल) और अमित (पुत्र गणपत राम), दोनों निवासी भोपतपुरा, रींगस जा रहे थे। एनएच 52 पर भोपतपुरा कट के पास एक चारे से भरे ओवरलोड और बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में घायल दोनों युवकों को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जयपुर रेफर कर दिया।
पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली व स्कूटी को सड़क किनारे हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू करवाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2091800


