[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रदीप मेघवाल परिवार के लिए मसीहा बने भामाशाह मनोज घुमरिया, दी एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रदीप मेघवाल परिवार के लिए मसीहा बने भामाशाह मनोज घुमरिया, दी एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता

प्रदीप मेघवाल परिवार के लिए मसीहा बने भामाशाह मनोज घुमरिया, दी एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : किशोरी लाल सैनी 

उदयपुरवाटी : नीट अभ्यर्थी प्रदीप मेघवाल की दुखद मृत्यु के बाद उनके परिवार की मदद के लिए समाज के लोग लगातार आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में समाजसेवी एवं भामाशाह मनोज घुमरिया ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

गौरतलब है कि उदयपुरवाटी क्षेत्र के होनहार छात्र प्रदीप मेघवाल ने नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण से आहत होकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। परिजनों के अनुसार परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद बेटे को डॉक्टर बनाने का सपना संजोए हुए उन्होंने लगभग 11 लाख रुपये का कर्ज लेकर उसकी पढ़ाई की व्यवस्था की थी।

परिवार का कहना है कि प्रदीप ने परीक्षा की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत की थी, लेकिन परीक्षा के बाद पेपर लीक की खबरों से वह गहरे मानसिक आघात में चला गया। इसके बाद उसने यह दुखद कदम उठा लिया।

मनोज घुमरिया ने उदयपुरवाटी स्थित स्वर्गीय प्रदीप मेघवाल के निवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और उनके दुःख में सहभागी बने। इस दौरान उन्होंने परिवार को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। साथ ही उन्होंने मांग की कि प्रदीप मेघवाल प्रकरण में निष्पक्ष जांच हो तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य छात्र को ऐसी परिस्थितियों का सामना न करना पड़े।

परिजनों ने इस सहयोग के लिए मनोज घुमरिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में मिली सहायता उनके लिए बड़ा संबल है। क्षेत्रवासियों ने भी इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक संवेदनशीलता और सहयोग का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

उल्लेखनीय है कि प्रदीप मेघवाल प्रकरण के बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और भामाशाहों द्वारा परिवार को लगातार आर्थिक एवं नैतिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में मनोज घुमरिया द्वारा दी गई यह सहायता परिवार के लिए महत्वपूर्ण राहत साबित हुई है।

Related Articles