[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में विवाहिता की मौत, परिजनों का धरना:ससुराल पक्ष पर आरोप, पति गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में विवाहिता की मौत, परिजनों का धरना:ससुराल पक्ष पर आरोप, पति गिरफ्तार

फतेहपुर में विवाहिता की मौत, परिजनों का धरना:ससुराल पक्ष पर आरोप, पति गिरफ्तार

फतेहपुर : फतेहपुर के नयाबास गांव में विवाहिता की मौत का मामला गरमा गया है। गुरुवार को मृतका के परिजनों और ग्रामीणों ने सदर थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया। वे मामले में नामजद सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

बता दे कि नयाबास निवासी युवती अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि मृतका के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है।

परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके कारण उसकी मौत हुई। घटना के बाद परिजनों ने शव लेने से भी इनकार कर दिया था और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। पुलिस ने आश्वासन दिया था कि सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

परिजनों ने सदर थाने में धरना दिया

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है। इसी बात से नाराज होकर परिजन और ग्रामीण गुरुवार को सदर थाने पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

परिजनों ने बताया कि मृतका ने आत्महत्या से पहले अपनी मां को एक मैसेज भेजा था। इस मैसेज के आधार पर परिजन ससुराल पक्ष पर गंभीर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सदर थाने के बाहर धरना जारी रहने से इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

Related Articles