शादी के 5 दिन बाद भागी 2 दुल्हनें:घरवालों के खाने में नशे की दवा मिलाई, सोने-चांदी के गहने भी साथ ले गईं
शादी के 5 दिन बाद भागी 2 दुल्हनें:घरवालों के खाने में नशे की दवा मिलाई, सोने-चांदी के गहने भी साथ ले गईं
सीकर : सीकर के सदर थाना इलाके में शादी के 5 दिन बाद ही दो दुल्हनें घरवालों को खाने में नशे की दवा देकर फरार हो गईं। साथ ही घर से जेवरात भी लेकर चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीकर के नानी गांव निवासी विकास ने सदर पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि गांव का ही रहने वाला सुभाष परिवार में भाई लगता है। गोकुलपुरा निवासी पिंटू, सुभाष का सगा बहनोई है। प्रभाती पत्नी पिंटू , राजू पत्नी रामचंद्र ने मिलकर विकास के परिवार को कहा कि हमारा संबंध गोरखपुर तक है।
शादी की रस्म से पहले 60 हजार रुपए लिए
यहां से विकास और सुनील के लिए पत्नियां लाकर देंगे। इसके बदले 3.50 लाख रुपए लगेंगे। विकास के घरवालों ने यह रुपए दे दिए। इसके बाद पिंटू के साथ विकास के घरवाले गोरखपुर गए। जहां से 1 अप्रैल को वापस आए। यहां गोकुलपुरा गांव की गोसाई मंदिर में विकास और सुनील की शादी की रस्म हुई। इससे पहले प्रभाती ने 60 हजार रुपए और लिए। गोरखपुर से लाई गई दोनों लड़कियों का नाम गुड्डू और हंसु बताया।
5 अप्रैल की रात को खाने में नशे की दवा मिलाकर दोनों पत्नियों घर से सोने चांदी के जेवरात लेकर भाग गईं। इस बारे में जब सुभाष से बात की गई तो उसने कहा कि पूरा मामला पिंटू को ही पता है। पिंटू ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ किया हुआ है।
दोनों दुल्हनों ने अपनी गलती स्वीकार की
इसके बाद गुड्डू और हंसु ने वॉट्सएप वॉइस कॉल पर अपनी गलती स्वीकार की। उन्होंने कहा कि पिंटू और सुभाष उसे कहेंगे तो 15 अप्रैल को वापस आपके साथ आकर रहेंगे। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2091800


