हत्या का आरोपी गोवा जाने से पहले घर आया, गिरफ्तार:6 महीने से फरार था, बॉर्डर एरिया में काट रहा था फरारी
हत्या का आरोपी गोवा जाने से पहले घर आया, गिरफ्तार:6 महीने से फरार था, बॉर्डर एरिया में काट रहा था फरारी
फतेहपुर : सीकर के फतेहपुर कोतवाली थाना पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर के मामले में 6 महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए जैसलमेर और आसपास के बॉर्डर एरिया में फरारी काट रहा था। फरारी में वह गोवा जाने के पहले अपने घर आया तो पुलिस ने उसे दबोच लिया।
थानाधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया- आरोपी सूर्यप्रकाश (20) उर्फ भांजा निवासी बदनाऊ को गिरफ्तार किया है। दरअसल, 10 अक्टूबर को पूर्णाराम निवासी कस्बा फतेहपुर ने मुकदमा दर्ज करवाया था कि उनका भाई दयाचंद 9 अक्टूबर को शाम के समय घर से मोटरसाइकिल लेकर निकला था। करीब 9:30 बजे उसने किसी दूसरे नंबर से कॉल करके पिता को बताया कि वह कोई प्लॉट देखने जा रहा है।
इसके बाद रात को करीब 2:30 बजे के लगभग दयाचंद ने अपने मोबाइल से अपनी भांजी पूनम को कॉल किया था। लेकिन पूनम को दयाचंद की बात समझ में नहीं आई।
जली हुई लाश मिली थी
इसके बाद 10 अक्टूबर को सुबह हाईवे पर दयाचंद की जली हुई डेड बॉडी और मोटरसाइकिल मिली। परिवार ने मर्डर का अंदेशा जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले में इन्वेस्टिगेशन करते हुए महिला आरोपी सीता देवी और धर्मेंद्र जांगिड़ को गिरफ्तार किया था।
महिला पर दबाव बना था मृतक
मृतक दयाचंद बिजली फिटिंग का काम करता था। सीता देवी फतेहपुर में किराए के मकान में रहती थी। यहां पर एक बार दयाचंद बिजली ठीक करने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान उसकी बातचीत सीतादेवी से हो गई। सीता देवी के साथ दयाचंद रिलेशन में आ गया। जो सीता देवी को लगातार फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए दबाव बना रहा था। यह बात सीता देवी ने अपने जीजा पवन को बताई। इसके बाद पवन ने सूर्यप्रकाश, धर्मेंद्र और एक अन्य युवक के साथ मिलकर प्लानिंग के तहत दयाचंद को बुलाया। मारपीट करके बाइक और बॉडी को जला दिया था। आरोपी को गिरफ्तार करने में कॉन्स्टेबल विकास की अहम भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2091690


