पन्नाधाय योजना के तहत जागृति सप्ताह कार्यक्रम, बालिकाओं को दी करियर व जेंडर जागरूकता की जानकारी
पन्नाधाय योजना के तहत जागृति सप्ताह कार्यक्रम, बालिकाओं को दी करियर व जेंडर जागरूकता की जानकारी
सीकर : पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र योजना के अंतर्गत जागृति सप्ताह कार्यक्रम के तहत महिला अधिकारिता विभाग द्वारा अंजुमन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बालिकाओं के लिए करियर काउंसलिंग एवं जेंडर संवेदनशीलता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक राजेंद्र कुमार चौधरी के निर्देशन तथा विद्यालय के प्रिंसिपल जिसान अली के समन्वय में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में केंद्र प्रबंधक नीलम कुमारी एवं रिचा पारीक ने बताया कि करियर काउंसलिंग और जेंडर संवेदनशीलता का गहरा संबंध है। बालिकाओं को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार करियर चुनना चाहिए, न कि लिंग के आधार पर। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास के साथ बिना किसी दबाव के करियर का चयन करना जरूरी है और आवश्यकता पड़ने पर काउंसलर की मदद लेनी चाहिए।
इस दौरान समावेशी समाज के निर्माण पर भी जोर दिया गया, जहां सभी को समान अवसर मिलें और करियर का निर्धारण योग्यता के आधार पर हो। कार्यक्रम में कालका (स्पैरो टीम) की कमला, किरण और संतोष ने बालिकाओं को राजकोट सिटीजन ऐप की जानकारी देते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ एवं छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091499


