जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने संभाला हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के जिला संरक्षक का कार्यभार
जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने संभाला हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के जिला संरक्षक का कार्यभार
सीकर : आशीष मोदी ने गुरुवार को हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स (राजस्थान राज्य) के जिला संरक्षक पद का कार्यभार ग्रहण किया।इस मौके पर जिला ऑर्गेनाइजर (स्काउट) नकुल मीना ने स्कार्फ पहनाकर उनका स्वागत किया, जबकि जिला सचिव डॉ. देवेंद्र सिंह एवं डॉ. रवि शंकर (निदेशक, आर.डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन) ने हैट पहनाकर अभिनंदन किया। संयुक्त सचिव माया कुमारी, जिला ऑर्गेनाइजर (गाइड) परमेश्वरी वर्मा तथा जिला प्रशिक्षक ललिता कुमारी ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया।
जिला कलेक्टर ने इस दौरान संगठन के जिला मुख्यालय की लॉग बुक का अवलोकन किया और स्काउट्स द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने स्काउट गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर देते हुए जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में रोवर संदीप कुमार, राहुल कुमार, रेंजर निर्मला कुमारी एवं मोनिका कुमारी सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091499


