[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अपराधियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा: आईजी ओमप्रकाश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अपराधियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा: आईजी ओमप्रकाश

पुलिस लाइन निरीक्षण के बाद ली अपराध समीक्षा बैठक, तस्करों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश ने गुरुवार को चूरू जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने पुलिस लाइन मैदान में परेड का जायजा लिया और लाइन संपर्क सभा में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं।

इसके बाद आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में आईजी ने अधिकारियों को आमजन के साथ समन्वय बढ़ाने और लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा मजबूत करने के निर्देश दिए।

तस्करों व गैंगस्टरों पर सख्ती
प्रेस वार्ता में आईजी ओमप्रकाश ने कहा कि जिले में बाहरी राज्यों से आने वाले तस्करों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। बॉर्डर क्षेत्रों से शराब और हथियारों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में अपराध ग्राफ में कमी आई है और अन्य जिलों की तुलना में चूरू अपराध नियंत्रण में बेहतर स्थिति में है। गैंगस्टरों पर भी काफी हद तक अंकुश लगाया गया है।

कनविक्शन रेट बढ़ाने पर जोर
आईजी ने कहा कि मामलों में दोषसिद्धि दर (कनविक्शन रेट) बढ़ाने की आवश्यकता है। पॉक्सो मामलों में सजा दर बेहतर है, लेकिन अन्य मामलों में स्पीडी ट्रायल सुनिश्चित करने के लिए और प्रयास करने होंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि जेल से बाहर आए पुराने गैंगस्टर यदि दोबारा अपराध में लिप्त पाए गए तो उन्हें फिर से गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

साइबर क्राइम और सड़क सुरक्षा पर भी फोकस
आईजी ने साइबर अपराधों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही बताया कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है, जो सकारात्मक संकेत है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों पर नजर रखें और उन्हें तेज गति से वाहन चलाने से रोकें।

पुलिस की कार्रवाई के परिणाम
आईजी ने बताया कि पुलिस ने हाल ही में कार्रवाई करते हुए 70 अवैध हथियार बरामद किए हैं। साथ ही शराब तस्करी के खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाई जारी है। इस दौरान प्रशिक्षु आईपीएस अभिजीत पाटील, एएसपी सुनील कुमार, डॉ. कृष्णा सामरिया, सतपाल सिंह शेखावत, डीएसपी सुनील कुमार झाझड़िया सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles