एनएसयूआई स्थापना दिवस पर मोरारका कॉलेज में आयोजन, केक काटकर मनाया उत्सव
एनएसयूआई स्थापना दिवस पर मोरारका कॉलेज में आयोजन, केक काटकर मनाया उत्सव
बिसाऊ : एनएसयूआई के स्थापना दिवस के अवसर पर मोरारका महाविद्यालय परिसर में उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला महासचिव शुशांक चौधरी द्वारा केक काटकर की गई। इस दौरान कॉलेज के गुरूजनों को मिठाई खिलाकर उनका सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों ने संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाने और छात्र हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। जिला महासचिव शुशांक चौधरी ने कहा कि एनएसयूआई हमेशा से छात्र हितों के लिए संघर्ष करती आई है और आगे भी छात्र अधिकारों की आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।
इस अवसर पर कॉलेज अध्यक्ष तन्मय मांजु, शौर्य सिंह, उपाध्यक्ष साहिल कुमार, विपिन, मोंटी, गौतम, हितेश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़ के निर्देशन में किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091498


