[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टॉपर्स और नवप्रवेशी विद्यार्थियों का सम्मान, प्रतिभा समारोह में उमड़ा जनसमर्थन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

टॉपर्स और नवप्रवेशी विद्यार्थियों का सम्मान, प्रतिभा समारोह में उमड़ा जनसमर्थन

टॉपर्स और नवप्रवेशी विद्यार्थियों का सम्मान, प्रतिभा समारोह में उमड़ा जनसमर्थन

बेरी : बेरी स्थित सेठ जे.पी. गोयनका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धर्मशाला में गुरुवार को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं नवप्रवेशी छात्रों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झाबरमल काजला, प्रभु सिंह शेखावत, प्रभु सिंह राव, युवा एवं किसान नेता विजेंद्र सिंह काजला, कुंभाराम गुर्जर, जगदीश शेखावत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व सरपंच सुखराम सारसर, वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि रमेश धींवा और युवा नेता धर्मेंद्र ओला ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार और पारितोषिक देकर सम्मानित किया।

विद्यालय की संस्था प्रधान श्रीमती दीपा चौधरी ने अपने संबोधन में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग को दिया। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर परिश्रम के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उपप्राचार्य सुनीता, रामपाल, सुमित्रा, सरोज बाला, शोभा कंवर, ओमप्रकाश जैन, लक्ष्मी, महिपाल सिंह धींवा, सतवीर सिंह सहित विद्यालय स्टाफ व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता ओमप्रकाश जैन ने किया।

Related Articles