इकरा फाउंडेशन की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, नए सत्र की तैयारियों पर हुई चर्चा
इकरा फाउंडेशन की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, नए सत्र की तैयारियों पर हुई चर्चा
सीकर : इकरा फाउंडेशन की कार्यकारिणी की बैठक इकरा हॉस्टल, सीकर में आयोजित की गई। बैठक सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चली, जिसमें नए शैक्षणिक सत्र के प्रवेश और हॉस्टल के सुचारू संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में IQRA Foundation के फाउंडर एवं कार्यकारिणी सदस्य नाजिम खान (अतिरिक्त पुलिस आयुक्त) विशेष रूप से कोटपूतली से पहुंचे। वहीं जयपुर से ज़कात फंड के सदर महमूद खान भी शामिल हुए। दोनों अतिथियों का कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
बैठक में मार्गदर्शक शौकत खान (सेवानिवृत्त अतिरिक्त आयुक्त, सेल्स टैक्स), वाइस चेयरमैन गुलाम खान बेसवा, सचिव मजीद खान (सेवानिवृत्त प्रिंसिपल), कैशियर शौकत खान (सेवानिवृत्त ऑफिस सुपरिंटेंडेंट), कॉर्डिनेटर जाबिर खान, डायरेक्टर इमरान खान (अकबर ट्रैवल्स), सतार खान पठान, सज्जाद खान मलवाण सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में हाजी शमशाद खान ने सभी का आभार व्यक्त किया। आयोजन में हॉस्टल संचालन को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों के हित में योजनाएं लागू करने पर जोर दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091499


