[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जामिया तय्यबा स्कूल में करियर गाइडेंस सेमिनार, 79 जरूरतमंद छात्रों को स्कूल किट वितरण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जामिया तय्यबा स्कूल में करियर गाइडेंस सेमिनार, 79 जरूरतमंद छात्रों को स्कूल किट वितरण

जामिया तय्यबा स्कूल में करियर गाइडेंस सेमिनार, 79 जरूरतमंद छात्रों को स्कूल किट वितरण

जयपुर : शास्त्री नगर स्थित जामिया तय्यबा मेमोरियल स्कूल में शिक्षा और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए करियर गाइडेंस सेमिनार एवं स्कूल किट वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन Association of Muslim Professionals (एएमपी) की ओर से किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उनके भविष्य और करियर को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया गया। स्कूल के निदेशक कारी मोहम्मद इसहाक ने बताया कि 79 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल किट वितरित की गई, जिसमें बैग, टिफिन, पानी की बोतल और ड्रॉइंग बॉक्स शामिल हैं।

एएमपी के स्टेट हेड चाँद मोहम्मद शेख ने विद्यार्थियों को संगठन के विभिन्न प्रोजेक्ट्स और करियर विकल्पों की जानकारी दी। वहीं जयपुर क्लस्टर हेड मकबूल अली नकवी ने छात्रों को अपनी प्रतिभा पहचानकर सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जयपुर चैप्टर हेड हनीफ टाक ने भी एएमपी की शैक्षिक योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद हाजी नवाब अली चिरानिया, अमीन कायमखानी और वार्ड इंस्पेक्टर सतीश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का माला पहनाकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के भविष्य को दिशा देने वाला रहा, बल्कि जरूरतमंद छात्रों को सहयोग प्रदान कर समाज में सकारात्मक संदेश भी देने वाला साबित हुआ।

Related Articles