निराधनूं स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, निकली विजय उत्सव रैली
निराधनूं स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, निकली विजय उत्सव रैली
निराधनूं : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निराधनूं में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा और विद्यार्थियों का भव्य स्वागत किया गया। उपप्राचार्य जयप्रकाश जांगिड़ ने बताया कि कक्षा 5, 8, 10 और 12 में अव्वल रहे विद्यार्थियों को एडीएमसी, एसएमसी तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोज़ा के स्टाफ द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों और ग्रामीणों ने भी विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रधानाचार्य पवन कुमार शर्मा ने उत्कृष्ट परिणाम का श्रेय शिक्षकों की टीम भावना, बेहतर समय प्रबंधन और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने अधिकाधिक नामांकन बढ़ाने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर विद्यालय में प्रवेशोत्सव भी धूमधाम से मनाया गया। साथ ही उत्कृष्ट परिणाम के उपलक्ष्य में विजय उत्सव रैली और प्रवेशोत्सव रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और ग्रामीणों ने भाग लिया। आयोजन के माध्यम से शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2091593


