पेस स्पेस बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, मेडिकल कॉलेज ने जीता उद्घाटन मैच
पेस स्पेस बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, मेडिकल कॉलेज ने जीता उद्घाटन मैच
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : शहर के ‘पेस स्पेस’ बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड पर नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबला चूरू मेडिकल कॉलेज और हार्ट केयर हॉस्पिटल के बीच खेला गया, जिसमें मेडिकल कॉलेज की टीम ने शानदार जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की। रोमांचक मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए नदीम चौहान को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। उनके प्रदर्शन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चूरू मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. महेश पुकार रहे। उनके साथ डीबीएच हॉस्पिटल के पीएमओ डॉ. हनुमान जयपाल और हार्ट केयर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. दीपक सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।
आयोजन टीम पेस स्पेस के आसिफ खान, अजीज खान, इमरान, अकरम अलफखानी, आमिर खान, तनवीर चीकू और फरहान ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट किए। आयोजकों ने बताया कि इस नाइट टूर्नामेंट का उद्देश्य शहर की खेल प्रतिभाओं को मंच देना और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2091599


