स्वर्णकार समाज सेवा समिति के चुनाव 12 को
स्वर्णकार समाज सेवा समिति के चुनाव 12 को
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : स्वर्णकार समाज सेवा समिति, झुंझुनूं के चुनाव 12 अप्रैल को दोपहर 2 बजे नेपालियों के मंदिर प्रांगण में आयोजित किए जाएंगे।
समिति सचिव विश्वनाथ सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव अधिकारी दिनेश नारनोली के मार्गदर्शन में अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद का चयन किया जाएगा। इन पदों का चुनाव समिति के सदस्य करेंगे।
उन्होंने बताया कि यदि आवश्यकता पड़ी तो मतदान की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद उसी समय निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद नए अध्यक्ष द्वारा कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। समिति की ओर से समाज के सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2091599


