[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जाजोद में श्री नारंगी वाले बालाजी महाराज का वार्षिक मेला आज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जाजोद में श्री नारंगी वाले बालाजी महाराज का वार्षिक मेला आज

रात्रि में हुए भजन कार्यक्रम, कुश्ती दंगल का भी होगा आयोजन

जाजोद : ग्राम पंचायत जाजोद में श्री नारंगी वाले बालाजी महाराज का वार्षिक मेला शुक्रवार को भरेगा। मंदिर के पुजारी एनएल शास्त्री ने बताया कि मेले से एक दिन पहले गुरुवार रात्रि में जागरण का आयोजन किया गया। इसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक शंकर लाल (हाथोज, जयपुर), राजा छैला (कॉमेडियन), छोटी रंगीली (जयपुर), गोरी राजस्थानी (डांसर) और महेश सेन (खुशी साउंड श्रीमाधोपुर) का जगदंबा म्यूजिकल ग्रुप भजनों की प्रस्तुतियां दी। मंदिर को आकर्षक फूलों और मालाओं से सजाया गया है। शुक्रवार सुबह सवा 11 बजे बालाजी महाराज की आरती के बाद मंदिर में भोग लगाया जाएगा। मेले के दौरान शुक्रवार शाम 4 बजे से कुश्ती दंगल का भी आयोजन होगा। इसमें 50 रुपए से लेकर 2100 रुपए तक की कुश्तियां करवाई जाएंगी। श्री नारंगी वाले बालाजी विकास सेवा समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बालाजी महाराज के दर्शन करने की अपील की है।

Related Articles