[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रानोली के जेके हॉस्पिटल में विवाद:बिल भुगतान को लेकर झगड़ा, मरीज पक्ष और मैनेजमेंट आमने-सामने, दोनों तरफ से मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

रानोली के जेके हॉस्पिटल में विवाद:बिल भुगतान को लेकर झगड़ा, मरीज पक्ष और मैनेजमेंट आमने-सामने, दोनों तरफ से मामला दर्ज

रानोली के जेके हॉस्पिटल में विवाद:बिल भुगतान को लेकर झगड़ा, मरीज पक्ष और मैनेजमेंट आमने-सामने, दोनों तरफ से मामला दर्ज

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

रानोली : रानोली कस्बे के जेके हॉस्पिटल में स्टाफ के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर अस्पताल प्रबंधन और मरीज पक्ष, दोनों ने रानोली पुलिस थाने में अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हॉस्पिटल प्रबंधन में कार्यरत रिछपाल कुमावत ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मुन्नी देवी पिछले पांच दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हो गया था।

डिस्चार्ज के समय बिल भुगतान को लेकर मरीज पक्ष के हिमांशु कुमावत और उनके पिता प्रदीप कुमावत कथित तौर पर शराब के नशे में अस्पताल पहुंचे। रिछपाल कुमावत ने आरोप लगाया कि उन्होंने स्टाफ के साथ हाथापाई की। समझाने पर वीडियो वायरल करने और अस्पताल में तोड़फोड़ की धमकी दी गई। इस दौरान नर्सिंग स्टाफ के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।

वहीं, मरीज पक्ष ने भी अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुन्नी देवी के बेटे हिमांशु कुमावत ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 28 मार्च को उनकी मां को सिर दर्द की शिकायत पर जेके हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

हिमांशु कुमावत का आरोप है कि अस्पताल ने जांच रिपोर्ट देने से इनकार कर दिया और मांगने पर अभद्रता की। मरीज पक्ष ने यह भी कहा कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा उन पर तोड़फोड़ का झूठा आरोप लगाकर फंसाने की कोशिश की जा रही है। रानोली थाना पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles