[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर और अजीतगढ़ कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक:जिलाध्यक्ष बोले- सरकार पंचायत चुनाव टाल रही; चुनावी रणनीतियों पर हुई चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर और अजीतगढ़ कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक:जिलाध्यक्ष बोले- सरकार पंचायत चुनाव टाल रही; चुनावी रणनीतियों पर हुई चर्चा

श्रीमाधोपुर और अजीतगढ़ कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक:जिलाध्यक्ष बोले- सरकार पंचायत चुनाव टाल रही; चुनावी रणनीतियों पर हुई चर्चा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर की पटवारी धर्मशाला में कांग्रेस की श्रीमाधोपुर और अजीतगढ़ ब्लॉक स्तरीय बैठक हुई। ‘संगठन बढ़ाओ और लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत आयोजित इस बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसमें संगठन को मजबूत करने, आगामी चुनावों की रणनीति और सरकार की नीतियों पर चर्चा की गई। नीमकाथाना जिलाध्यक्ष प्रो. गोविंद नारायण घसिया ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंचायत और निकाय चुनाव समय पर कराना संवैधानिक प्रावधान है, लेकिन सरकार इन्हें टाल रही है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत है।

पूर्व पीसीसी सचिव बालेंदु सिंह शेखावत ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने महंगाई, घरेलू गैस की किल्लत और जनविरोधी नीतियों को लेकर सरकार की आलोचना की।

प्रभारी महेंद्र लांबा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में विकास कार्य ठप हैं और कई योजनाएं धरातल पर नहीं उतर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका और पंचायत समिति चुनाव समय पर नहीं कराए जा रहे हैं, और विभाग कार्यवाहकों के भरोसे चल रहे हैं। लांबा ने ये भी बताया कि पूर्व सरकार के समय निशुल्क पट्टे वितरित किए गए थे, लेकिन वर्तमान सरकार ने अब तक कोई नया पट्टा जारी नहीं किया है।

बैठक में श्रीमाधोपुर ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रकाश सैनी, अजीतगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद स्वामी, युवा नेता कुणाल सिंह शेखावत, संगठन महामंत्री राकेश तिवाड़ी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकेश मीणा, ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रामकुमार यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मोहम्मद नूरुद्दीन, पर्यावरण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष लालबहादुर सैनी सहित विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ गांव-गांव और ढाणी-ढाणी जाकर जनजागरण अभियान चलाने का संकल्प लिया।

Related Articles