[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में ठीकरिया स्कूल में 61 नए छात्रों का प्रवेश:नामांकन अभियान और स्टाफ के जनसंपर्क से मिली सफलता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में ठीकरिया स्कूल में 61 नए छात्रों का प्रवेश:नामांकन अभियान और स्टाफ के जनसंपर्क से मिली सफलता

रींगस में ठीकरिया स्कूल में 61 नए छात्रों का प्रवेश:नामांकन अभियान और स्टाफ के जनसंपर्क से मिली सफलता

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह

रींगस : रींगस के राउमा स्कूल ठीकरिया में नए शैक्षणिक सत्र के अवसर पर नवप्रवेश समारोह आयोजित किया गया। स्कूल के नामांकन अभियान के तहत 61 नए छात्रों ने प्रवेश लिया, जिसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद मीणा ने इस अवसर पर छात्रों को अनुशासन और मेहनत के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने नामांकन बढ़ाने के लिए चलाए गए अभियान की सराहना की, जिसमें सभी स्टाफ सदस्यों ने पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया।

नामांकन अभियान के तहत, स्टाफ सदस्यों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों और अभिभावकों से संपर्क साधा। उन्होंने बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाने की अपील की और स्कूलल के पंपलेट भी वितरित किए। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप, स्कूल का 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी उत्कृष्ट रहा, जिससे स्कूल की प्रतिष्ठा में वृद्धि हुई है। नवप्रवेशी छात्रों को मिठाई वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इस अभियान में स्कूल साथी महिपाल बाजिया, मुन्नी धायल, ममता कुमारी, सुनील पारीक, राजेंद्र सामोता, चन्द्रदेव सुंडा, अभिषेक शर्मा, मधु, विजयपाल, सरोज, बाबूलाल, शीशपाल, सुरेंद्र और मंजु ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Related Articles