[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना के खादरा में सूने मकान से लाखों की चोरी:जेवरात और नगदी लेकर बदमाश फरार, पुश्तैनी मकान पर गया था परिवार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना के खादरा में सूने मकान से लाखों की चोरी:जेवरात और नगदी लेकर बदमाश फरार, पुश्तैनी मकान पर गया था परिवार

नीमकाथाना के खादरा में सूने मकान से लाखों की चोरी:जेवरात और नगदी लेकर बदमाश फरार, पुश्तैनी मकान पर गया था परिवार

नीमकाथाना : नीमकाथाना के सदर थाना क्षेत्र स्थित खादरा गांव की मंगरा की ढाणी में एक सूने मकान में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपए के जेवरात और नगदी चुरा ली। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित रोहिताश सिंह ने पुलिस को बताया- चोरों ने उनके मकान से सोने की चेन, नथ, अंगूठी, चूड़ियां सहित अन्य सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। इसके अतिरिक्त, घर में रखे करीब एक लाख रुपए और अलग से 4500 रुपए की नकदी भी गायब मिली।

पुराने मकान पर गया था परिवार

रोहिताश सिंह के अनुसार, उनकी दादी का निधन हो गया था। परिवार के सभी सदस्य एकादशी कीर्तन के लिए भराला स्थित अपने पुराने मकान पर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। चोरों ने मकान की बाहरी दीवार फांदकर प्रवेश किया। उन्होंने कमरों के ताले तोड़े और पूरे घर की तलाशी ली। इसके बाद वे कीमती गहने और नकदी लेकर फरार हो गए।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

परिवार के सदस्यों के वापस लौटने पर उन्हें घर का सामान बिखरा हुआ मिला, जिसके बाद चोरी का पता चला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांची। फुटेज में एक बाइक और एक पिकअप गाड़ी घर के बाहर संदिग्ध रूप से चक्कर लगाती हुई दिखाई दी है। पुलिस ने बताया कि वे आसपास के लोगों से पूछताछ कर रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास जारी है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

Related Articles